शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गैमन इंडिया (Gammon India) को मिला ठेका, शेयर उछला

गैमन इंडिया (Gammon India) को 869.99 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिला है। यह ठेका सिविल इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण के प्रकार का है, जिसके तहत कंपनी को होसपेट-बेल्लारी-कर्नाटक/एपी बॉर्डर की करीब 98.370 किमी सड़क का निर्माण करना है।
बीएसई में गैमन इंडिया का शेयर बुधवार के 14.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 16.00 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 1.55 रुपये या 10.62% की बढ़त के साथ 16.15 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में गैमन इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 21.50 रुपये और निचला स्तर 10.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!