शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) का लाभ बढ़ा, शेयर मजबूत

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 37.80 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 43.98 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि इसकी आमदनी में गिरावट आयी है। इंडिया सीमेंट्स की कुल आमदनी 1,225.70 करोड़ रुपये से घट कर 1,205.72 करोड़ रुपये रह गयी। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 16.34% की बढ़त और आमदनी में 1.63% की गिरावट आयी है।
बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर बुधवार के 124.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 124.50 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे इसमें एक उछाल आयी। करीब पौने 3 बजे कंपनी का शेयर 4.25 रुपये या 3.42% की बढ़त के साथ 128.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इंडिया सीमेंट्स के शेयर का उच्च स्तर 130.80 रुपये और निचला स्तर 63.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!