शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए किया इंसेक्टिसाइड्स इंडिया (Insecticides India) ने नया समझौता

खबरों के अनुसार इंसेक्टिसाइड्स इंडिया (Insecticides India) ने एक जापानी कंपनी के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने जापान की निहोन निहयाकू के साथ धान, दालों और सब्जियों के लिए नये उत्पादों को बाजार में उतारने के लिए यह समझौता किया है।
बीएसई में इंसेक्टिसाइड्स इंडिया का शेयर बुधवार के 484.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 487.80 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 5.60 रुपये या 1.16% की गिरावट के साथ 479.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इंसेक्टिसाइड्स इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 520.00 रुपये और निचला स्तर 297.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!