शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने रखा डिबेंचर जारी करने का प्रस्ताव

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए प्रस्ताव रखा है।

कंपनी प्रति 10 लाख रुपये वाले 7,000 सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी। कुल 700 करोड़ रुपये मूल्य के इन डिबेचरों पर 8.55% से 8.80% तक की कूपन दर है, जिन्हें कंपनी केवल 23 अगस्त को ही जारी करेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर गुरुवार के 803.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 806.75 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 821.25 रुपये और निचला स्तर 551.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!