शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऋषिरूप (RishiRoop) ने किये 1,75,374 इक्विटी शेयर आवंटित

ऋषिरूप (RishiRoop) ने 1,75,374 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि निदेशक मंडली की प्रतिभूति जारी समिति ने आज हुई अपनी बैठक में 10 रुपये प्रति वाले 1,75,374 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये। समिति इन शेयरों को केवल वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय तरजीही शेयरधारकों को ही आवंटित किया है।
बीएसई में ऋषिरूप का शेयर गुरुवार के 34.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 35.45 रुपये पर खुला। मजबूत स्थिति में कारोबार करते हुए करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 1.20 रुपये या 3.50% की मामूली बढ़त के साथ 35.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 49.60 रुपये और निचला स्तर 22.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!