शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल ने ला ओपाला आरजी के 14.23 लाख शेयरों को बेचा

कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल ने ला ओपाला आरजी के 14.23 लाख शेयरों को बेच दिया है।

कोटक महिंद्रा ने 541.55 रुपये में इन शेयरों को बेचा है। ज्वालामुखी इन्वेसमेंट होल्डिंग्स ने बीएसई में कंपनी के 14.23 लाख शेयरों को खरीदा है। बीएसई में ला ओपाला आरजी के शेयर शुक्रवार को 44.70 रुपये या 8.33% की बढ़त के साथ 581.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 612 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 540 रुपये तक फिसला। 4 फरवरी 2016 को यह शेयर 669.70 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 23 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 456.10 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!