शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर (ARSS Infrastructure) को साझेदारी में मिला ठेका

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर को साझेदारी में ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर से जगदलपुर - किरंदुल दोहरीकरण परियोजना के लिए 53.33 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका एआरएसएश-बीएमएस के साथ साझेदारी में मिला है। बीएसई में एआरएसएश इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर 1.25 रुपये या 1.64% की बढ़त के साथ 77.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 79.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 75.10 रुपये तक फिसला। 13 जुलाई 2016 को यह शेयर 113.95 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 21.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!