शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) का लाभ बढ़ा, आय घटी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 31.50% बढ़ कर 2098.38 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 1595.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 54,822.32 करोड़ रुपये से 5.76% घट कर 51,661.04 करोड़ रुपये हो गयी है। एबिटा 3101.2 करोड़ रुपये से 17% बढ़ कर 3,626.8 करोड़ रुपये हो गया है। अप्रैल- जून तिमाही के दौरान एबिटा मार्जिन 5.7% से बढ़ कर 7% हो गया है। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयर में गिरावट है। बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर सोमवार 1,214.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 1,218 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.30 बजे कंपनी के शेयर 29.55 रुपये या 2.44% की कमजोरी के साथ 1,184.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!