शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) को इसलिए मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से मंजूरी, शेयर में मजबूती

भारत फोर्ज को बॉम्बे हाई कोर्ट से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को बीएफ इन्फ्रास्ट्रक्चर वेंचर को बीएफ इन्फ्रास्ट्रक्चर में एकीकरण की मंजूरी मिल गयी है। बीएसई में भारत फोर्ज के शेयर आज यानी मंगलवार को बढ़त के साथ 837.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 841 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 834.90 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी के शेयर 3.95 रुपये या 0.47% की मजबूती के साथ 837.55 रुपये पर चल रहा है। 24 जून 2016 को यह शेयर 686.80 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 27 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 1,198.70 रुपये था। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!