शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) के शेयर 5.02% टूटे

बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

कमजोर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 8.4% घट कर 61 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि कंपनी को 66.6 करोड़ का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपन की आय भी 4.5% घट कर 1,398.9 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,465.2 करोड़ रही थी। अप्रैल -जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 3.2% घट कर 133.2 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर आज मंगलवार को गिरावट के साथ 189 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 189 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 182.55 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 9.80 रुपये या 5.02% की कमजोरी के साथ 185.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!