शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यूट्राप्लस इंडिया (Nutraplus India) को मिली मंजूरी, शेयर 3.84% चढ़े

निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद बीएसई में न्यूट्राप्लस इंडिया के शेयर में बढ़त है।

कंपनी को निदेशक मंडल से 1:10 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की और इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन की मंजूरी मिल गयी है। बीएसई में न्यूट्राप्लस इंडिया के शेयर आज यानी मंगलवार को सपाट 87.15 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 91.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 87.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.15 बजे कंपनी के शेयर 3.35 रुपये या 3.84% की बढ़त के साथ 90.50 रुपये पर चल रहा है। 17 अगस्त 2016 को यह शेयर 87.15 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 3 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 494.40 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!