शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद इंडो काउंट (Indo Count) का शेयर 10% से अधिक टूटा

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंडो काउंट (Indo Count) के लाभ और आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी का लाभ 52.17 करोड़ रुपये से बढ़ कर 60.29 करोड़ रुपये और आमदनी 457.93 करोड़ रुपये से बढ़ कर 492.64 करोड़ रुपये हो गयी। इसक तरह सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 15.56% और आमदनी में 7.57% की बढ़त हुई है।
बीएसई में इंडो काउंट का शेयर सोमवार के 931.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 932.50 रुपये पर खुला और 945.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 11 बजे इसमें भारी गिरावट आयी और यह 798.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 3 बजे इंडो काउंट के शेयर में 101.65 रुपये या 10.91% की भारी गिरावट के साथ 830.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,248.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 720.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!