शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस अमेरिकी कंपनी को खरीदेगी फाइजर (Pfizer)

फाइजर (Pfizer) ने कहा है कि कंपनी एक अमेरिकी कंपनी को खरीदेगी।

कंपनी अमेरिका की कैंसर दवा कंपनी मेडिवेशन को नकद 1,400 करोड़ डॉलर में खरीदेगी। इससे मेडिवेशन की प्रोस्टेट कैंसर दवा स्टैंडी फाइजर की बढ़ रही ऑन्कोलॉजी रोस्टर में जुड़ जायेगी।
बीएसई में फाइजर का शेयर सोमवार के 1,910.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,930.50 रुपये पर खुला और 2,010.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए करीब 3.25 बजे फाइजर के शेयर में 35.05 रुपये या 1.83% की बढ़त के साथ 1,945.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 2,724.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,611.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!