शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की इकाई ने बाजार में उतारे नये जमाने के 2 वाणिज्यिक वाहन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की इंडोनेशियाई इकाई ने इंडोनेशिया में 2 नये जमाने के वाणिज्यिक वाहनों को बाजार में उतारा है।

टाटा मोटर्स डिस्ट्रीबिजी इंडोनेशिया ने टाटा अल्ट्रा 1012 लाइट ट्रक और टाटा जेनन एक्सटी डी-कैब 4x4 को गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो 2016 में लॉंच किया है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार के 503.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 504.10 रुपये पर खुला और 508.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार अंत में यह 0.20 रुपये या 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 503.55 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 522.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 266.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!