शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जिलेट इंडिया, अरबिंदो फार्मा, पीसी ज्वेलर, इंजीनियर्स इंडिया और जीएमआर इन्फ्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जिलेट इंडिया, अरबिंदो फार्मा, पीसी ज्वेलर, इंजीनियर्स इंडिया और जीएमआर इन्फ्रा शामिल है।

नेक्टर लाइफसाइंसेज : कंपनी का तिमाही लाभ 16.38% घट कर 12.30 करोड़ रुपये रह गया।
जिलेट इंडिया : जिलेट इंडिया के लाभ में 35.60% और आमदनी में 5.77% की गिरावट आयी है।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी के लाभ में 23.8% और आमदनी में 12.9% की वृद्धि हुई है।
इंजीनियर्स इंडिया : कंपनी का लाभ 50.1% बढ़ा और आमदनी 12.7% घटी है।
एसटीआई इंडिया : एसटीआई इंडिया को पिछले वित्त वर्ष की पहली ते 1.5 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में इस बार 1.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
विशाल फैब्रिक्स : कंपनी अपनी शेयर पूँजी 20 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 25 करोड़ रुपये करेगी।
पीसी ज्वेलर : कंपनी ने राजधानी दिल्ली में अपना 12वाँ शॉरूम खोला हैय़
जीएमआर इन्फ्रा : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 14 सितंबर को होगी, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जायेगा।
सिटी नेटवर्क : सिटी नेटवर्क के निदेशक मंडल की बैठक 26 सितंबर को होगी, जिसमें इक्विटी / क्यूआईपी / ईसीबी / एफसीसीबी / एडीआर / जीडीआर द्वारा वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा।
मनपसंद बेव्रेजेज : कंपनी ने हरियाणा में नये विनिर्माण संयंत्र का निर्माण पूरा कर लिया है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!