शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के शेयर 4.16% उछले

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में इंजीनियर्स इंडिया के शेयर में बुधवार सुबह से ही बढ़त है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 50.1% बढ़ कर 80.30 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 53.51 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालँकि कंपन की आय 449.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.73% घट कर 396.40 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 34.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 73.3 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 8.8% से बढ़ कर 21.4% हो गया है। बीएसई में इंजीनियर्स इंडिया के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 243.50 रुपये पर खुले। पूर्वाहन करीब 10.25 बजे कंपनी के शेयर 9.65 रुपये या 4.16% की मजबूती के साथ 241.35 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!