शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के अनुसार प्रति शेयर 10 रुपये के 1,54,377 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार के 1009.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को बढ़त के साथ 1014.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1017.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1011.10 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.37 बजे कंपनी के शेयर 5.40 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 1015.30 रुपये पर चल रहा है। 15 जनवरी 2016 को यह शेयर 1,089.50 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!