शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वामा इंडस्ट्रीज (Vama Industries) के शेयर 12.83% चढ़े

निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद बीएसई में वामा इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

निदेशक मंडल ने कल हुई बैठक में कंपनी को इक्विसी शेयरों के उप-विभाजन की मंजूरी दे दी है। इसके बाद से ही कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी है। बीएसई में वामा इंडस्ट्रीज के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 34.20 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 40.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 32.15 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे कंपनी के शेयर 4.55 रुपये या 12.83% की शानदार बढ़त के साथ 40 रुपये पर चल रहा है। तेजी के इस माहौल में यह शेयर 40.80 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। 16 मार्च 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 16 रुपये का था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!