शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को मिली यूके की वित्तीय आचार प्राधिकरण से मंजूरी

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को एक खरीदारी सौदे के लिए यूके की वित्तीय आचार प्राधिकरण की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी टार्गेट ग्रुप को खरीदने के लिए मिली है। टेक महिंद्रा यह खरीदारी सौदा 12 करोड़ पाउंड में करेगी। टार्गेट ग्रुप वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग और सॉफ्टवेयर मुहैया करवाता है।
टेक महिंद्रा के शेयर में आज गिरावट का रुख देखने को मिला है। कंपनी का शेयर बीएसई में मंगलवार के 465.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 468.00 रुपये पर खुला और 471.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 2.35 बजे कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 466.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 581.95 रुपये और निचला स्तर 407.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!