शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो डीएचएफएल (DHFL) ऐसे जुटायेगी 10,000 करोड़ रुपये

डीएचएफएल (DHFL) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी 10,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी यह रकम प्रति 1,000 रुपये वाले सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के जुटायेगी। 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों को एक या इससे अधिक किस्तों में जारी किया जायेगा।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर गुरुवार के 280.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 281.90 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 284.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 140.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!