शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंधाना इंडस्ट्रीज (Mandhana Industries) ने बीइंग ह्यूमन के साथ किया समझौता

मंधाना इंडस्ट्रीज ने बीइंग ह्यूमन के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के रिटेल बिजनेस की स्कीम ऑफ डिमर्जर के अनुवर्ती `बीईंग ह्युमन - सलमान खान फाउन्डेशन' के साथ करार को अंतिम रुपये दे दिया गया है। इस समझौते को मंधाना रिटेल वेंचर्स (रिजल्टिंग कंपनी) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। बीएसई में मंधाना इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार 96.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 101.20 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 4.80 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 101.20 रुपये पर चल रहा है। 25 जुलाई 2016 को यह शेयर 46.90 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 22 मार्च 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 345 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!