शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) ने किये शेयर आवंटित

इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) ने 20,400 शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2003 के तहत 2 लोगों को प्रति 48.38 रुपये 2,600 शेयर, प्रति 30.52 रुपये से प्रति 73.35 तक कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2011 के तहत 10 लोगों को 9,000 शेयर और प्रति 95.33 रुपये से प्रति 97.75 रुपये तक कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2015 के तहत 8,800 शेयर आवंटित किये हैं।
बीएसई में इंटेलेक्ट डिजाइन के शेयर में आज गिरावट का रुख है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 190.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 192.95 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 1.13% की गिरावट के साथ 188.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 302.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 148.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!