शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबॉट इंडिया (Abbott India) का मुनाफा 9.95% बढ़ा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एबॉट इंडिया के शेयर में बढ़त है।

कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 9.95% बढ़ कर 74.01 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 67.31 करोड़ रुपये रहा था। सलाना आधार पर कंपनी की आय 6.37 करोड़ रुपये से 15.85% बढ़ कर 7.38 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 5.46 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6.36 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 4,745 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 4,820 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 4,620 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.28 बजे कंपनी के शेयर 52.55 या 1.12% की मजबूती के साथ 4,755 रुपये पर चल रहा है। 13 जून 2016 को यह शेयर 4,360 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 18 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 6,152.95 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!