शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शुद्ध लाभ 57.25% घटा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ 57.25% घट कर 2,260.40 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 5,254.23 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 615.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.01% बढ़ कर 670.56 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार को 20.95 रुपये या 4.24% की बढ़त के साथ 514.70 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 515 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 486.10 रुपये तक फिसला। 8 अगस्त 2016 को यह शेयर 522.20 रुपये तक ऊपर गया था। 11 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 266 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!