शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) को मिली पांच टिप्पणियां

क्लैरिस लाइफसाइंसेज की सहायक कंपनी सीआईएल में निरीक्षण पूरा हो गया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने 16 अगस्त से 26 अगस्त के बीच कंपनी वासना स्थित संयंत्र 1 में पूर्व अनुमोदन निरीक्षण (प्रायर अप्रूवल इंस्पेक्शन) को पूरा कर लिया है। कंपनी को इस निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन के कारण पांच टिप्पणियाँ मिली है। बीएसई में क्लैरिस लाइफसाइंसेज के शेयर शुक्रवार 26 अगस्त 2016 को 1.70 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 271.75 रुपये पर बंद हुआ। 23 अगस्त 2016 को यह शेयर 290.25 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 126.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!