शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) करेगी 7,765 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार कोल इंडिया (Coal India) चालू वित्त वर्ष में 7,765.00 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

यह निवेश कंपनी द्वारा इसके पूँजीगत खर्चों के लिए किया जायेगा। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में ही कोल इंडिया रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न परियोजनाओं में 5,069.00 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। साथ ही कंपनी ने अपनी विदेशी गतिविधियों के लिए भी 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर शुक्रवार को 1.50 रुपये या 0.45% की मामूली बढ़त के साथ 333.45 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 367.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 272.05 रुपये के निचले स्तर फिसला है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!