शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेबीएफ इंडस्ट्रीज (JBF Industries) के लाभ में आयी गिरावट

जेबीएफ इंडस्ट्रीज के लाभ में गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 49.7% घट कर 9.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 19.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की आय 4.7% बढ़ कर 941 करोड़ रुपये हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 899 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 32.5% घट कर 67.3 करोड़ रुपये हो गया है। सालना आधार पर एबिटा मार्जिन 11.1% से घट कर 7.2% हो गया है। बीएसई में जेबीएफ इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 1.65 रुपये या 0.79% गिर कर 207.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 210.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 206.20 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!