शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशन (Reliance Communications) इस कंपनी के साथ कर सकती है समझौता

खबरों के मुताबिक रिलायंस कम्युनिकेशन एयरसेल के साथ समझौता कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने व्यवसाय को विलय के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में समझौता कर सकती है। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर शुक्रवार के 53.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को बढ़त के साथ 54.40 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.32 बजे कंपनी के शेयर 0.50 रुपये या 0.93% की मजबूती के साथ 54.45 रुपये पर चल रहा है। 24 जून 2016 को यह शेयर 45.55 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 1 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 91.80 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!