शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केएसके एनर्जी (KSK Energy) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

शनिवार को हुई केएसके एनर्जी (KSK Energy) के निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी को मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी प्रतिभूतियाँ जारी कर के 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मिली है। इसके लिए अभी कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।
बीएसई में केएसके एनर्जी का शेयर शुक्रवार के 28.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 29.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 29.05 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 55.40 रुपये और निचला स्तर 26.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!