शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो यह शाही परिवार खरीद सकता है सेंट्रम कैपिटल (Centrum Capital) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार सेंट्रम कैपिटल (Centrum Capital) की हिस्सेदारी बिक सकती है।

कतर का शाही परिवार सेंट्रम कैपिटल में हिस्सेदारी खरीद सकता है। कतर का शाही परिवार वहाँ के सबसे बड़े बैंक दोहा बैंक का प्रमोटर है।
बीएसई में सेंट्रम कैपिटल का शेयर शुक्रवार के 23.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 25.60 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 9.87% की शानदार बढ़त के साथ 25.60 रुपये पर ही चल रहा है, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर भी है। इसके अलावा 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का निचला स्तर 7.44 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!