शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेयांस इंडस्ट्रीज (Shreyans Industries) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

मंजूरी मिलने के बाद श्रेयांस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी है।

कंपनी को पावर आपूर्ति के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के परिचालन को फिर से शुरू करने की मंजूरी पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से मिल गयी है। बीएसई में श्रेयांस के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ 55.50 रुपये पर खुले। मंजूरी मिलने की खबर के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। अपराह्न करीब 12 बजे कंपनी के शेयर 6.00 रुपये या 9.98% की शानदार तेजी के साथ 66.10 रुपये पर चल रहा है। 26 जुलाई 2016 को यह शेयर 75.10 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 23 मार्च 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 23.55 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!