शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ड्यूक ऑफशोर (Duke Offshore) को मिला ठेका, शेयर 19.94% चढ़े

ठेका मिलने की खबर के बाद ड्यूक ऑफशोर के शेयर में बढ़त है।

कंपनी को इंडियन नेवी से इस्ट कोस्ट ऑफ इंडिया पर दो फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट प्रदान करने के लिए ठेका मिला है। बीएसई में ड्यूक ऑफशोर के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ 50.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 61.55 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 50.40 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 10.25 रुपये या 19.94% की शानदार तेजी के साथ 61.65 रुपये पर चल रहा 11 अप्रैल 2016 को यह शेयर 72 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 20 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 33.65 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!