शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर (SREI Infrastructure) की सहायक कंपनी खरीदेगी परिसम्पत्तियाँ

खबरों के अनुसार श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर (SREI Infrastructure) की सहायक कंपनी क्विपो ऑयल एक कंपनी की परिसम्पत्तियाँ खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

क्विपो ऑयल भारत में अपतटीय तेल क्षेत्र सेवा प्रदाता जीओएल ऑफशोर की परिसम्पत्तियों को खरीदने को लेकर बात कर रही है।
बीएसई में श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर शुक्रवार के 73.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सोमवार को बेहद मामूली बढ़त के साथ 74.00 रुपये पर खुला और 75.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 0.95% की मामूली गिरावट के साथ 73.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 84.85 रुपये और निचला स्तर 39.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!