शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) का लाभ बढ़ा, आय घटी

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 25.46% बढ़ कर 8268.98 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 6590.83 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की आय 114,200.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.71% घट कर 107,670.95 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 576.15 रुपये पर खुले। कारोबार के मध्य यह शेयर 582.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 565.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.38 बजे कंपनी के शेयर 0.20 रुपये या 0.03% की गिरावट के साथ 573.60 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 139,315.77 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!