शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों पर नाहर इंडस्ट्रियल (Nahar Industrial) के शेयर 9.27% उछले

शानदार तिमाही नतीजों के बाद बीएसई में नाहर इंडस्ट्रियल इंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ तीन गुना बढ़ कर 19.73 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल में कंपनी को 4.41 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 431.37 करोड़ रुपये की तुलना में 8.74% बढ़ कर 469.10 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी जिसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। बीएसई में नाहर इंडस्ट्रियल के शेयर आज मंगलावर को 117 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.21 बजे कंपनी के शेयर 9.75 रुपये या 9.27% की बढ़त के साथ 114.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!