शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बन्नारी अम्मान (Bannari Amman) को इस बार हुआ लाभ

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में हुए घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बन्नारी अम्मान (Bannari Amman) को लाभ हुआ है।

कंपनी को 60.8 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार 20.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। मगर इस अवधि में बन्नारी अम्मान की आमदनी में 1.6% की कमी आयी है। कंपनी की आमदनी 378.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 373.00 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में बन्नारी अम्मान का शेयर सोमवार के 1,882.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,900.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 1,930.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 27.85 रुपये या 1.49% की बढ़त के साथ 1,900.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 2,242.25 रुपये और निचला स्तर 575.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!