शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) का तिमाही लाभ घटा, शेयर टूटा

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के तिमाही लाभ में 65.1% की गिरावट आयी है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 56.1 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 19.6 करोड़ रुपये रह गया। राष्ट्रीय केमिकल्स की आमदनी 15.5% की गिरावट के साथ 1,541 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,824.5 करो़ड़ रुपये थी। इसके साथ ही कंपनी का एबिटा मार्जिन 7.2% से घट कर 6.2% रहा।
बीएसई में राष्ट्रीय केमिकल्स का शेयर सोमवार के 49.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 48.00 रुपये पर खुला, जो कि अभी तक के कारोबार में इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 2.35 रुपये या 4.73% की कमजोरी के साथ 47.35 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 53.75 रुपये और निचला स्तर 37.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!