शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फो एज इंडिया (Info Edge India) इस कंपनी में किया 17.3 करोड़ रुपये का निवेश

कैनवेरा में निवेश की खबर के बाद से ही इन्फो एज इंडिया के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने कैनवेरा में 17.3 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने यह निवेश कैनवेरा के  वैकल्पिक परिवर्तनीय संचयी प्रतिदेय तरजीही शेयरों को आवेदन द्वारा यह निवेश किया है। यह निवेश 20 करोड़ रुपये के कुल निवेश का हिस्सा है। कंपनी ने यह निवेश अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से किया है। कैनवेरा एक संपूर्ण एकीकृत छायाँकन कंपनी है जो पूरे भारत वर्ष के 700 से ज्यादा शहरों में पेशेवर छायाकार को एकीकृत ऑनलाइन सुविधाएँ प्रदान करती है। बीएसई में इन्फो एज के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 836 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 858.50 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 834.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.53 बजे कंपनी के शेयर 5 रुपये या 0.60% की मजबूती के साथ 839.65 रुपये पर चल रहा है। 1 मार्च 2016 को यह शेयर 690 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 30 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 906 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!