शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद व्हर्लपूल (Whirlpool) के शेयर में गिरावट

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स फर्म व्हर्लपूल इंडिया के लाभ में बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 25.94% बढ़ कर 121.95 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 96.83 करोड़ रुपये रहा था। इस समान अवधि में कंपनी की नेट बिक्री भी 1168.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.13% बढ़ कर 1356.88 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की कुल आय 120.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.14% बढ़ कर 140.62 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में व्हर्लपूल इंडिया के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 959.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 975 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 942.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.17 बजे कंपनी के शेयर 8 रुपये या 0.84% की गिरावट के साथ 946.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 12109.74 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!