शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी, शेयर में मजबूती

बजाज फाइनेंस को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

शेयरधारकों ने शेयरों के उप विभाजन और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पोस्टल बैलट के परिणाम जारी करते हुए कंपनी ने बताया 1:5 अनुपात में शेयरों का उप-विभाजन करेगी साथ ही 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। बीएसई में बजाज फाइनेंस के शेयर आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ 10,820 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 82 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 10,807.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.53 बजे कंपनी के शेयर 106.50 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 10,878.50 रुपये पर चल रहा है। 2 अगस्त 2016 को यह शेयर 11,760.05 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 23 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 4,678 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!