शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपर शिखर

बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में मजबूती है।

आरबीआई नें पोर्टफोलियों निवेश के तहत कंपनी के चुकता शेयर पूंजी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) / पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (आरएफपीआई) विवेश सीमा बढ़ कर 30% कर दी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की थी। जिसका असर आज सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई में कंपनी के शेयर 3,903.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 4,062.85 रुपये तक ऊपर चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। अपराह्न करीब 12.25 बजे कंपनी के शेयर 170.35 रुपये या 4.38% की मजबूती के साथ 4,059 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!