शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ऐसे जुटायेगी 100 करोड़ रुपये, शेयर में मजबूती

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 100 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये के 1,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर (ग्रीन शू विकल्प के साथ) यह राशि जुटायेगी। इश्यू 2 सितंबर को खुल कर उसी दिन बंद हो जाएगा। इसकी अवधि 2 से पांच वर्ष होगी। इसमें 8.55% का कूपन रेट होगा। केयर ने इसे केयर एएए और ब्रिकवर्क रेटिंग ने इसे बीडब्लू एएए रेटिंग दी है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज 832 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 837.25 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 825.70 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.10 बजे कंपनी के शेयर 2.35 रुपये या 0.28% की बढ़त के साथ 832.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!