शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के शयर में मजबूती

क्रॉम्पटन ग्रीव्स का घाटे में बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 9.51 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में भी कंपनी को 6.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की आमदनी इस समान समय में 1070 करोड़ रुपये से 34.70% बढ़ कर 1,441.34 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 38.56% बढ़ कर 1,423.76 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ मार्जिन 1.33% से बढ़ कर 4.99% हो गया है। बीएसई में क्रॉम्पन ग्रीव्स के शेयर आज बुधवार को 83.50 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शयर 85.45 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 82.50 रुपये तक फिसला। 18 अगस्त 2016 को यह शेयर 88.65 रुपये ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों निचला स्तर 32.16 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!