शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) को हुआ घाटा, शेयर 4.46% लुढ़के

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 20.82 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में भी कंपनी तो 67.88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी ऑपरेशन आय 1306.86 करोड़ रुपये से 8.28% बढ़ कर 1415.12 करोड़ रुपये। बीएसई में आदित्य बिरला फैशन के शेयर आज सपाट 165.90 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 169 रुपये तक ऊपर गया और नीचे की ओर यह 157.75 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.45 कंपनी के शेयर 7.40 रुपये या 4.46% की गिरावट के साथ 158.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!