शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) ने इस कंपनी में किया 6 करोड़ रुपये का निवेश, शेयर में मजबूती

थर्मेक्स ने 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने फर्स्ट एनर्जी में 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के साथ ही फर्स्ट एनर्जी में कंपनी की हिस्सेदारी 33% से बढ़ कर 54.67% हो गया है और फर्स्ट एनर्जी कंपनी की सहायक कंपनी बन गयी है। बीएसई में थर्मेक्स के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ 838.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 842 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 830 रुपये तक फिसला। अंत में 3.45 रुपये या 0.41% की मजबूती के साथ 836.70 रुपये पर बंद हुआ। 26 मई 2016 को यह शेयर 691 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 3 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 995.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!