शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ऐसे जुटायेगी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) 25 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने कहा है कि कंपनी 25 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी प्रति 10 लाख रुपये वाले सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी कर के यह रकम जुटायेगी। कंपनी इसके लिए 28 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर बुधवार के 82.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 82.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 0.65 रुपये या 0.79% की मामूली गिरावट के साथ 81.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 105.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 42.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!