शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री 32% बढ़ी, शेयर में कमजोरी

अगस्त में आयशर मोटर्स की मोटरसाइकिल बिक्री 32% बढ़ कर 55, 721 हो गयी है।

जो पिछले साल की समान अवधि में 42,360 रही थी। 350सीसी की इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री 30% बढ़ कर 49,481 हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 37,985 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। 350सीसी से ज्यादा क्षमता वाले मॉडल की बिक्री भी पिछले साल के 4375 के मुकाबले 43% बढ़ कर 6240 हो गयी है। कंपनी का निर्यात 30% बढ़ कर 986 हो गया है। पिछले साल कंपनी ने 760 यूनिट मोटर साइकिल की बिक्री की थी। सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 35% का इजाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का निर्यात भी 62% बढ़ा है। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 22,816.90 पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 22,970 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 22,650 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.29 बजे कंपनी के शेयर 4.75 रुपये या 0.02% की गिरावट के साथ 22,727.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!