शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैथवे केबल (Hathway Cable) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में हैथवे केबल (Hathway Cable) के घाटे और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का घाटा 37.4 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 52.02 करोड़ रुपये और आमदनी 258.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 302.1 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के घाटे में 42% और आमदनी में 17% की बढ़त हुई है।
बीएसई में हैथवे केबल का शेयर बुधवार के 30.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 30.00 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा है। पूरे कारोबार में लाल निशान पर रहते हुए करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 1.95 रुपये या 6.46% की गिरावट के साथ 28.25 पर चल रहा है, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 49.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!