शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनटीपीसी, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एनटीपीसी, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं।

एस्सेल प्रोपेक : कंपनी के तिमाही लाभ में 5.9% की बढ़त और आमदनी में 5.7% की गिरावट हुई है।
बल्लारपुर इंडस्ट्रीज : बल्लारपुर इंडस्ट्रीज को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 0.5 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 32.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
एनटीपीसी : एनटीपीसी ने पूर्वी और केंद्रीय दिल्ली में बीएसईएस डिस्कॉम को बिजली आपूर्ति में कटौती की घोषणा की है।
कोल इंडिया : कोल इंडिया ने अगस्त 2016 के लिए 40.89 एमटी के उत्पादन का लक्ष्य रखा था, मगर कंपनी 32.43 एमटी ही का उत्पादन कर सकी।
पीआई इंडस्ट्रीज : पीआई इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ने सोलीनॉस एग्रो में 51% हिस्सेदारी मित्सुई केमिकल्स को हस्तांतरित कर दी है।
टाटा मोटर्स : अगस्त 2016 में कंपनी की कुल बिक्री में 6% की बिक्री हुई है।
टीवीएस मोटर : टीवीएस मोटर्स की अगस्त 2016 की बिक्री में अगस्त 2015 की तुलना में 20% की बढ़त हुई है।
एसएमएल इसुजु : कंपनी की अगस्त 2016 की बिक्री में अगस्त 2015 की तुलना में 12.7% की बढ़त हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प : हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बिक्री में अगस्त महीने के लिए साल की अत्याधिक वृद्धि 28% की जानकारी दी है।
केडीडीएल : कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी के 300 करोड़ रुपये के तरजीही शेयर सब्सक्राइब कर लिये हैं। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!