शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर के शेयर में तेजी का रुख है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को अहमदाबाद इकाई के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से स्थापना निरीक्षण पत्र मिला है। यूएसएफडीए ने जनवरी 2016 में यह निरीक्षण किया था। बीएसई में इस खबर के बाद से ही तेजी बढ़ गयी। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 379.80 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 391 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 374.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.53 बजे कंपनी के शेयर 9.80 रुपये या 2.61% की मजबूती के साथ 385.25 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 38,436.42 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएम के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!